Categories: बलिया

बलिया: ठेकेदार की लापरवाही! बिना सुरक्षा के काटा गया पेड़ घर पर गिरा, 2 महिलाएं घायल

बलिया में ठेकेदारों और कर्मचारियों द्वारा लापरवाही का बडा मामला सामने आया है। यहां पेड़ काटने के दौरान कर्मचारियों ने मानकों का पालन नहीं किया और पेड़ अचानक से एक घर पर जा गिरा। इससे घर में खाना बना रही 2 महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। पेड़ गिरने से पूरा घर जर्जर हो गया है।

अगर ठेकेदार और कर्मचारी सही तरीके से काम करते तो इस हादसे को होने से बचाया जा सकता था। इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फुट पड़ा और उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना बलिया के जलालपुर एनएच-31 की है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह बिना किसी सूचना व सेफ्टी के मजदूर सड़क किनारे सेमर के पेड़ की जड़ से कटाई करवा रहे थे। अचानक पेड़ पूरब पटरी पर स्थित दुर्गावती राय के रिहायशी मकान के प्रथम तल स्थित किचन पर धराशायी होकर गिर पड़ा। किचन में खाना बना रही दुर्गावती की दो बहुएं बबिता राय और पूनम राय गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पेड़ कटाई काम करने वाले मजदूर व ठेकेदार वाहन छोड़ भाग खड़े हुए।

आसपास के लोगों ने घायल महिलाओं को उपचार को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने यहां से ट्रामा सेंटर में भर्ती कर लिया। इस घटना से इलाके के लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने कार्रवाई की मांग की। सूचना पर कोतवाल संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर तैनात रहे। सिटी मजिस्ट्रेट आईके द्विवेदी व एसडीएम आत्रेय मिश्रा ने घटना स्थल का जायजा ले ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों का हाल जाना। उन्होंने पूरी तरह मदद का भरोसा जताया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago