उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थी और 9 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बलिया में भी केंद्र बनाए गए हैं, वहीं परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए बलिया का जिला प्रशासन लगातार सक्रिय बना हुआ है और हर केंद्र पर अपनी नजर रख रहा है।
इसी कड़ी में आज बलिया पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने अलग-अलग विद्यालयों में स्थापित स्ट्रांग रूम का जायजा लिया और सीसीटीवी रूम को भी देखा। वे बुधवार रात अचानक राम सुन्दर स्मारक शिक्षा सेवा संस्थान परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए। जहां बने स्ट्रॉन्ग रूम और सीसीटीवी रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मां भगवती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिठही कला परीक्षा केन्द्र पर बने स्ट्रॉन्ग रूम, सीसीटीवी रूम का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वहां तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में पूरी तरह सतर्कता बरतें। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई होगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…