Categories: बलिया

छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, बलिया पुलिस ने दी सलामी

छत्तीसगढ़ के मिरतुर जिले में रविवार को नक्सली हमले में शहीद हुए सैनिक राम अशीष यादव का शव मंगलवार की सुबह 10 बजे उनके पैतृक गाँव असनवार पहुंचा। शहीद के शव को देखकर पूरे गांव की आंखें नम हो गई। इस मौके पर बलिया पुलिस द्वारा शहीद को शोक सलामी दी गई। जिलाधिकारी बलिया रविन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, सीओ सदर शुभ सुचित, एसएचओ संजय शुक्ल, एसडीएम सदानंद सरोज समेत गणमान्य लोगो ने शहीद को श्रद्धांजली दी।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में रविवार की शाम हुए नक्सली हमले में राम अशीष यादव 50 वर्ष बलिदान हो गये थे। गाँव पर सूचना आते ही शोक का माहौल पैदा हो गया था। राम अशीष का परिवार छत्तीसगढ़ ही रहता है, लेकिन गाँव वालों के अनुरोध पर शव को सेना की टुकड़ी बलिदानी के गाँव असनवार लेकर आयी।

वहीं बलिदानी सैनिक के भाई और सेना से रिटायर सुबेदार रामसेवक यादव ने कहा कि भाई का बलिदान से दुःखी जरूर हैं पर गर्वान्वित इस बात से हैं भारत माता की रक्षा करते हुये भाई बलिदान हो गया है। असनवार गाँव में वर्ष 2022 में भी सेना के सुबेदार रामबदन यादव बार्डर पर देश की रक्षा करते हुये बलिदान हो गये थे। अब गांव का एक और लाल देश की रक्षा के लिए शहीद हो गया। वहीं शहीद के निधन से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago