बलिया- दबंगों से परेशान नौजवान ने गंगा में लगाई झलांग, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान !

बलिया। जनेश्वर मिश्र सेतु से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीगत रही कि पीकेट पर तैनात दुबहर थाने की पुलिस ने युवक को देख लिया और तत्काल नौकायान करते मल्लाहओ के सहयोग से उसे बाहर निकाल लिया। वहीं युवक का कहना है कि वह एक जन्मदिन में पार्टी में गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई। जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया। मामले में पुलिस ने परिजनों को युवक की जानकारी दी और युवक को उन्हें सौंप। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक शहर के कृष्णा नगर जापलीन गंज थाना कोतवाली निवासी रोहित कुमार पाण्डेय (18 साल) पुत्र परमात्मा नंद पांडे शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंचा और गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाता देख पास ही पिकेट पर तैनात दुबहर थाने के सिपाही ने देख लिया। शोर मचाते हुए नदी में नौका पर सवार मल्लाहो को घटना की जानकारी दी। मल्लाहों ने तुरन्त युवक को नदी से बाहर निकालने में जुट गए । तत्काल ही रोहित को बाहर निकाला गया। तब तक दुबहर थाने के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

घटना के कारण के बारे में रोहित ने दुबहर थानाध्यक्ष सिंह को बताया कि वह एक युवक के घर जन्मदिन की पार्टी में गया था। जहां अकारण उसकी बेल्ट से पिटाई की गई। इससे दुःखी होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया और उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया और युवक को सौंप दिया। इस सम्बंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago