Categories: बलिया

बलिया में डरा रही है घाघरा, हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, कई गांवों में बाढ़ का खतरा

बलियाः बारिश से जनपद का हाल बेहाल है तो वहीं घाघरा नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों को डरा रहा है। एल्गम ब्रिज के अपस्ट्रीम में बाराबंकी से लगभग सात लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर लाल निशान पार कर लगभग 54 सेमी के ऊपर पहुंच चुका है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

बिल्थरारोड हिसं के अनुसार केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम चार बजे तुर्तिपार गेज पर नदी का जलस्तर 64.550 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 से करीब 54 सेंटीमीटर अधिक है। चिंता की बात यह है कि अगले 24 घंटे में आधा सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि का अनुमान जताया गया है।

उफनती नदी के बहाव से कई जगह पर कटान तेज हो चुकी हैं। नदी के पानी में बढ़ोत्तरी होने से अरहर, मुंगफली, गन्ना व साग-सब्जी की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी है। नदी का पानी टीएस बंधा के साथ ही हाहानाला, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर रेगुलेटरों तक पहुंच जाने से दबाव बढ़ गया है। और गांवों में नदी का पानी घुस रहा है। तुर्तीपार गांव के निकट पानी पहुंच चुका है।

शनिवार को चांदपुर गेज पर शनिवार को नदी का जलस्तर 57.16 मीटर दर्ज किया गया। यहां पर खतरा बिंदू 58.00 मीटर है। ऐसे में नदी का पानी लाल निशान से महज कुछ कदम दूर है। बाढ़ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चौबिस घंटे में नदी का पानी करीब 32 सेमी बढ़ चुका है। मुश्किल हालातों से निपटने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डटे हुए हैं। बाढ़ विभाग के जेई रंजनीकांत राय ने बताया कि नदी के हालात की हर पल निगरानी की जा रही है तथा आपात स्थिति से निपटने के भी इंतजाम किये गये हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago