अब स्मार्ट बनेगा बलिया ! नगर पालिका, नगर पंचायत परिसर होंगे वाईफाई

बलिया। देश डिजिटल की ओर आगे बढ़ रहा है। और अब शहर से लेकर जनपद और पंचायत को भी स्मार्ट बनाने पर फोकस है। इसलिए अब बलिया में भी नगर पालिका, नगर पंचायत कैंपस को भी वाईफाई से लैस किया जा रहा है। शासन ने निर्देश करते हुए समस्त नगर निगम, नगर पालिका और नगर निकायों में वाईफाई सुविधा से लैस करने का निर्देश किया है। हालांकि इस संबंध में अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तक शासन से कोई लेटर नहीं आया है, लेकिन शासन से निर्देश आ गया है अधिकारिक तौर पर लेटर आते ही इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें जिलों को स्मार्ट बनाने पर मंथन जारी है। और काफी मंथन के बाद ही हर नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम में वाईफाई लगवाने का फैसला लिया गया और फिर निर्देश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि बलिया जनपद में दो नगर पालिका बलिया और रसडा इसके अलावा 9 नगर पंचायत रेवती, बैरिया, सहतवार, नगरा, सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह, चितबड़ागांव, बेल्थरारोड में जल्द ही वाईफाई लग जाएगा। जिसके बाद यदि किसी का इंटरनेट डाटा खत्म हो जाता है तो उस परिस्थितियों में वे नगर पालिका या फिर नगर पंचायत परिसर में जाकर वाईफाई से अपनी जरूरी काम पूरा कर सकते हैं।

कैंपस परिसर में चस्पा होगा पासवर्ड- लोगों को असुविधा न हो इसलिए कैंपस परिसर में ही पासवर्ड आदि चस्पा कर दिया जाएगा। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तक शासन से कोई लेटर नहीं आया है। लेकिन निर्देश जारी हुआ है। लेटर आने के बाद इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago