Categories: बांसडीह

बलिया – उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र का हुआ ट्रांसफर

बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर लगातार प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। पुलिस विभाग में भी लगातार तबादले किए जा रहे हैं। जहां अब प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 पुलिस निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इस सूची में बलिया जिले से अकेले ज्ञानेश्वर मिश्र का नाम शामिल है। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र को प्रयागराज जोन के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। चुनाव से पहले पुलिस विभाग में अदला-बदली को काफी अहम माना जा रहा हैं।

बता दें, आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिश्र की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 निरीक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की गई है। ट्रांसफर सूची में बलिया से सिर्फ ज्ञानेश्वर मिश्र का नाम है।

इससे पहले भी चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक सर्जरी की जा चुकी है। हालही में बांसडीह तहसील में SDM की नियुक्ति की है। और अब ज्ञानेश्वर मिश्र का तबादला कर दिया गया है। उन्हें प्रयागराज जोन में ट्रांसफर किया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago