कम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे परिवहन मंत्री, कही ये बात

बलिया के हनुमानगंज शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान 2022 की शुरुआत हुई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 प्रधानाध्यपक व 24 ग्राम प्रधान को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान सिंह ने बच्चों को स्कूल भिजवाने के साथ ही विद्यालयों को बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों को संकल्पित होने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकारी की प्राथमिकता है। ऐसे में सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहे। सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण करें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव सम्भव है, लिहाजा अभिभावक भी अपने बच्चों को जरूर विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि बच्चे नियमित स्कूल आए इसके लिए उपस्थिति की समीक्षा करें और जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनके अभिभावकों के साथ बातचीत करें। शिक्षा व्यवस्था में अभी भी सुधार की जरूरत है, जिस पर मोदी जी के नेतृत्व में काम चल रहा है। आने वाले दिनों के शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेगा।

इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी भी मौजूद रहे। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास को विस्तार से बताया। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण के लिए समाज के सभी तबके के लोगों का शिक्षित होना जरूरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने कहा कि पांच वर्ष पहले विद्यालयों का हाल बदहाल था। कायाकल्प अभियान के जरिए सभी व्यवस्था सुदृढ़ हुई। सीडीओ प्रवीण वर्मा ने इस अवसर पर आए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

14 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago