पेपर लीक मामलाः बलिया में पत्रकारों ने जुलूस निकाला, बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रहा प्रशासन

बलिया पेपर लीक मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी के बाद पत्रकार संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी सिलसिले में आज संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में पत्रकारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने टाउन हॉल से जुलूस निकाला और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। टाउन हॉल से निकला जुलूस कासिम बाजार, चौक, स्टेशन रोड, चित्तु पांडेय चौराहा, कचहरी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां सभा रखी गई। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप हेमकर ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। बोर्ड परीक्षा में नकलमाफ़िया के साम्राज्य को ध्वस्त करने में फेल हुए प्रशासन ने हकीकत उजागर करने वाले पत्रकारों पर कार्रवाई कर अपनी मंशा को जाहिर कर दिया है। जिले के पत्रकार इस अन्याय को बर्दाश्त नही करेंगे। इस दौरान मौजूद अखिलानंद तिवारी ने कार्यवाही को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पत्रकार का कार्य है सच को उजागर करना, लेकिन यहां के जिलाधिकारी को यह रास नही आया। अपनी गर्दन फंसते देख जिलाधिकारी ने इसका ठीकरा पत्रकारों पर फोड़ दिया।प्रदर्शन के दौरान लवकुश सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबा है। सेंटर अलॉटमेंट में ठेकेदारी प्रथा लागू कर धन उगाही करने वाले अधिकारियों को सच अच्छा नहीं लग रहा है। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर ओझा ने कहा कि सच लिखने वाले पत्रकारों को जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान तीन पत्रकारों पर किये गए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की। कहा कि यदि जिला प्रशासन तत्काल फर्जी मुकदमें वापस नहीं लेता है संगठन चुप नहीं बैठेगा।

आवश्यकता पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि बलिया पेपर लीक मामले का खुलासा करने वाले पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार संगठन के अलावा कई नेता भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago