Categories: बलिया

पवन एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, बलिया के 22 लोग थे सवार

भुसावल मंडल में नासिक के पास रेल हादसा हो गया। यहां लोकमान्य तिलक से जयनगर को जाने वाली पवन एक्सप्रेस के 11 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इस ट्रेन में बलिया के लगभग 22 लोग सवार थे। जिसके कारण जिले में लोग परेशान दिखे। राहत की बात यह है सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बता दें कि रविवार को दोपहर 3.10 बजे ट्रेन संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ट्रेन प्रतिदिन मुंबई के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन से  चलकर प्रयागराज, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, गाजीपुर, बलिया और छपरा के रास्ते जयनगर जाती है।

इस ट्रेन में बलिया के काफी संख्या में लोग सफर करते हैं। घटना वाले दिन भी करीब 22 लोग सवार थे। इसमें बैरिया क्षेत्र के श्रीपालपुर निवासी अजय यादव, हल्दी निवासी विनोद यादव, हालपुर निवासी अरविंद कुमार व अनूप राम, शहर के आनंद नगर निवासी मनीष कुमार, बनकटा निवासी नीतू व रविशंकर, सिकंदरपुर क्षेत्र के खड़सरा की पूनम पाठक, बैरिया क्षेत्र के सुरेमनपुर की आरती व पंकज यादव, सिकंदरपुर क्षेत्र के मासूमपुर की रियाजुद्दीन व कमरूद्दीन सफर कर रहे थे।

हालांकि हादसे में जनपद के किसी भी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी को दूसरी ट्रेनों से गंतव्य पहुंचाया गया है। ट्रेन के बेपटरी होने की सूचना के बाद लोगों की मदद के लिए स्थानीय स्टेशन पर हेल्पलाइन नम्बर लिखी पर्चियां जगह-जगह चिपकायी जा रही थीं। इसमें बलिया स्टेशन के लिए 8303989247 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago