Categories: बलिया

बलिया- चुनाव के लिए मतदानकर्मियों की ट्रेनिंग, गैरमौजूद कर्मियों को DM की चेतावनी

बलिया में छठवे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जहां मतदानकर्मियों को ट्रैंड किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की देखरेख में मतदानकर्मियों को द्वितीय प्रशिक्षण शनिवार से टीडी कॉलेज में शुरू हो गया है। पहले दिन 3 हजार 132 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई लेकिन 164 कर्मी गैरमौजूद करे। जिसको लेकर जिला अधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से गैरमौजूद होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले दिन 3132 कर्मचारी प्रशिक्षित- पहले दिन दो पालियों में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई, जिसमें 3132 कर्मचारी ट्रेंड हुए। जिलाधिकारी ने केन्द्रीयकृत कन्ट्रोल रूम से मतदानकार्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे निर्भिक होकर मतदान से सम्बन्धित कामों का निष्पक्षता के साथ कराएं। मतदान से पहले मॉक पोल के सम्बन्ध में उन्होंने जानकारी दी। वहीं पहले दिन 3296 कार्मियों के मुकाबले 164 मतदानकर्मी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मियों में 38 पीठासीन अधिकारी, 37 मतदान अधिकारी प्रथम, 43 मतदान अधिकारी द्वितीय और 40 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। मास्टर ट्रेनरों ने प्रोजेक्टर पर स्लाइड चलाकर प्रशिक्षण दिया।

गैरमौजूद मतदानकर्मियों को चेतावनी- जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि प्रशिक्षण की अवधि में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग ले लें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अक्षम, दुर्घटना में घायल बीमार मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण स्थल पर मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रशिक्षण स्थल पर मतदानकर्मियों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन भी कराया गया। प्रशिक्षण में डीडीओ राजित राम मिश्र, पीडी डीएन दूबे, उप कृषि निदेशक इन्द्राज, जिला प्रशिक्षण अधिकारी अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago