Categories: बलिया

बलिया- चुनाव में पुलिस का एक्शन, 42 दिन में 150 नामजद, 2500 अज्ञात लोगों पर FIR

बलिया में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन काफी सख्ती बरत रहा है। सकुशन चुनाव की पूरी कोशिश की जा रहा है। चुनाव आयोग आचार संहिता के साथ ही कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर भी काफी संजीदा है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है। जिसके चलते आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए हैं। 42 दिन में 150 से ज्यादा नामजद और 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई- 8 जनवरी से 14 फरवरी तक जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 150 मामले दर्ज किए हैं। इस कार्रवाई के दायरे में मंत्री, विधायक समेत विभिन्न दलों के कई उम्मीदवार शामिल हैं। पुलिस ने अक्टूबर से लेकर अब तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जिसमें धारा 116-3 के तहत 45 हजर 872 और 107-116 के तहत 62 हजार 11 लोगों को पाबंद किया गया है। शांतिभंग की आशंका में 6 हजार 907 लोगों का चालान किया गया। इनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया। इसके अलावा 235 अवैध शस्त्र और 32 हजार 23 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जनपद के 9 हजार 702 शस्त्र हैं जिनमें 8 हजार 455 असलहे जमा कराए जा चुके हैं।

वहीं अपर पुलि अधीक्षक विजय त्रिपाठी का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी है। जनता से संवाद किया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में चेकिग बढ़ा दी गई है। असामाजिक तत्वों व अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago