Categories: रसड़ा

बलिया- सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

रसड़ा डेस्क :  बलिया के रसड़ा कोतवाली के रसड़ा- कासिमाबाद मार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रक के धक्के से साइकिल सवार छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।  घटना के बाद मौके पर पहुंचे हजारों की संख्या में  गावं वालों ने रास्ते को जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना पर कोतवाली पुलिस व एसडीएम मोतीलाल यादव मौके पर पहुंच गये। इनके द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया तथा शव को पीएम के लिए भेजा। मौके से पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी।

जानकारी के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर निवासी बब्बन यादव की पुत्री अर्चना यादव (19) सिलहटा गांव स्थित किसान इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। शनिवार को लगभग 10 बजे वह रोज की तरह सायकिल से स्कूल आ रही थी। बताते है कि स्कूल के करीब ही उसे अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दी। जिससे वह सायकिल समेत सड़क पर गिर गयी। इस दौरान अभी वह संभलती तबतक पीछे से आयी ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

वहीँ पुलिस अभियोग पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए, शव को पी.एम हेतु भेजा गया एवं ट्रक को कब्जा में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago