बलिया- फ़र्ज़ी वोटर लिस्ट में सुधार नहीं कर रहे अधिकारी, क्या ऐसे रुकेगी चुनाव में धांधली?

बलिया डेस्क : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य जोरों पर है। इसी क्रम में दुबहर ब्लाक अंतर्गत बाबूराम तिवारी के छपरा गांव में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिससे आप भी सहज आकलन कर सकते हैं कि चुनाव में किस तरह घालमेल होता है।

दरअसल इस ग्राम सभा के मकान नंबर ४६ में वास्तव में मतदाताओं की संख्या सिर्फ छह है, लेकिन निर्वाचन कार्यालय की मेहरबानी और एसडीएम के आशीर्वाद से उक्त मकान संख्या में ३२ फर्जी मतदाता पैदा हो गए हैं और इस प्रकार मकान संख्या ४६ में कुल मतदाताओं की संख्या ३८ हो गई है। इसकी शिकायत बीते महीने जब एसडीएम सदर राजेश यादव से की गई तो उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है, इसकी मैं स्वयं जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा।

आवश्यकता पड़ी तो एफआईआर भी कराऊंगा, लेकिन अफसोस बादल गरजे लेकिन बरसे नहीं है। कहना गलत नहीं होगा कि एसडीएम साहब फर्जी मतदाताओं से दिल्लगी कर बैठे हैं, तभी तो बीएलओ की रिपोर्ट देने के बाद भी फर्जी मतदाता अभी भी मकान संख्या ४६ में कायम है। मामला गंभीर है, मैं इनकी जांच करूंगा, बीएलओ की संलिप्तता साबित हुई तो कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कुछ इस तरह का बयान सदर एसडीएम राजेश यादव ने उस समय दिया था जब दुबहर विकास खंड अंतर्गत बाबूराम तिवारी छपरा गांव में आठ सदस्यीय परिवार को मतदाता सूची में ३८ दिखाया गया था।

बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई थी। इसके बाद भगवान जाने कैसी जांच हुई बीएलओ ने अपनी गलती सुधारते हुए परिवार के सदस्यों को सही-सही छह बनाकर रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय में दे दिया था। सूची निकाली गई तो देखा गया कि सूची में नाम जस का तस है। मकान संख्या ४६ में पहले ३८ सदस्यों का नाम था, वैसा ही अभी भी बरकरार है। इसके बाद मामला जब एसडीएम के पास पहुंचा तो लगा कि अब गलती सुधर जाएगी और अपात्र स्थान छोड़ देंगे।

लेकिन अफसोस बीते शुक्रवार को जो सूची निकाली गई उसमें अभी भी फर्जी मतदाता चिपके हुए हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि इन फर्जी मतदाताओं से शायद एसडीएम दिल्लगी कर बैठे है, तभी तो तीन-तीन बार शिकायत के बाद भी फर्जी मतदाता सूची से हटने का नाम नहीं ले रहा है। अब उपरोक्त घटनाक्रम से आप भी सहज ही आकलन कर सकते हैं कि आने वाला पंचायत चुनाव कितना शुचितापूर्ण होगा।

“अपात्र नहीं हटे तो हटना पड़ेगा एसडीएम को”
बलिया। बाबू राम तिवारी के छपरा के निवर्तमान प्रधान वीरेंद्र प्रसाद मतदाता सूची में धांधली को देखते हुए जिलाधिकारी बलिया और मुख्य विकास अधिकारी बलिया को पत्र देकर मकान नंबर ४६ के फर्जी मतदाताओं का नाम काटने और अधिकारियों की मिलीभगत से १५० जायज मतदाताओं का नाम जो सूची से काट दिया गया है, उसको सूची में सम्मिलित करने की मांग की है और कहा है कि यदि इस बार अपात्र नहीं हटे तो एसडीएम की खैर नहीं।

एसडीएम सदर राजेश यादव ने कहा है कि यदि सूची से फर्जी मतदाताओं का नाम नहीं हटा तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं जल्द ही दिखवाकर ठीक करवा रहा हूं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago