रसड़ा डेस्क : बलिया के रसड़ा कोतवाली के रसड़ा- कासिमाबाद मार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रक के धक्के से साइकिल सवार छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे हजारों की संख्या में गावं वालों ने रास्ते को जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना पर कोतवाली पुलिस व एसडीएम मोतीलाल यादव मौके पर पहुंच गये। इनके द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया तथा शव को पीएम के लिए भेजा। मौके से पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी।
जानकारी के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर निवासी बब्बन यादव की पुत्री अर्चना यादव (19) सिलहटा गांव स्थित किसान इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। शनिवार को लगभग 10 बजे वह रोज की तरह सायकिल से स्कूल आ रही थी। बताते है कि स्कूल के करीब ही उसे अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दी। जिससे वह सायकिल समेत सड़क पर गिर गयी। इस दौरान अभी वह संभलती तबतक पीछे से आयी ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
वहीँ पुलिस अभियोग पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए, शव को पी.एम हेतु भेजा गया एवं ट्रक को कब्जा में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…