बलिया : फर्जी दस्तावेज लगाकर सेना में ले ली नौकरी, ऐसे खुली पोल, हुआ गिरफ्तार

बलिया। आजकल नौकरी पाने के लिए युवा क्या कुछ नहीं करते, कुछ मेहनत करते हैं तो कुछ नौकरी पाने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा करने से भी नहीं हिचकते। बलिया पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर सेना में नौकरी कर रहा था। युवक आगरा का है, जिसे बलिया पुलिस ने धरदबोचा। यह युवक राजपूताना राइफल्ज में फर्जी पता, आधार कार्ड व ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर युक्त निवास प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी कर रहा था। जिसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।

जिसे पुलिस ने गड़वार के त्रिकालपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। मामले में कार्रवाई करने वाले गड़वार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि युवक का नाम राम कुमार पुत्र होम सिंह है, जो आगरा जनपद के खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के घोसली का निवासी है। इस युवक ने गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव का फर्जी पता, आधार कार्ड व निवर्तमान ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। उसके आधार पर ही युवक ने पांच जनवरी को वाराणसी में सेना की हुई भर्ती में रेजीमेंट में नौकरी ले ली।

जब दस्तावेज को वेरिफिकेशन के लिए सात जुलाई को गड़वार थाने भेजा गया। तो थाने के एसआई सिद्धनाथ ने मामले की जांच हजौली गांव में जाकर की तो पता चला कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति वहां है ही नहीं। इसके बाद पुलिस को शक हुआ तो एसआई ने निवर्तमान ग्राम प्रधान आरती सिंह से हस्ताक्षर किया हुआ निवास प्रमाण पत्र दिखलाया। उन्होंने अपना हस्ताक्षर होने से इंकार कर दिया। अब पुलिस को माजरा समझ आ गया कि यह आधार कार्ड भी फर्जी है।

युवक ने चालाकी से नौकरी लेने की कोशिश में फर्जी पता लिखाया जबकि  पकड़े गए युवक का कोई भी रिश्तेदारी उस गांव में नहीं मिला। वह युवक अपने वेरिफिकेशन के लिए यहां आया हुआ था। जिसे शनिवार को थाने आते समय ताखा चौकी प्रभारी कमला सिंह यादव ने त्रिकालपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना पता आगरा बताया। पूछताछ में उसने फर्जी तरीके से नौकरी पाने की बात कबूल की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago