बिल्थरारोड। सीयर विकासखंड में भारी हंगामें के बाद आखिर कर चुनाव का नतीजा आ ही गया। और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा से बगावत कर लड़े आलोक सिंह ने 12 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अर्चना सिंह को हराया है। सीयर में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में पूर्व प्रधान आलोक सिंह ने 12 मतों से चुनाव जीता। उन्हें 64 मत और भाजपा से अर्चना सिंह को 52 मत मिले। 2 मत पोल पर न हो सका। दरअसल ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में कुछ देर तक 9 संदिग्ध मतों को लेकर दोनों प्रत्याशियों ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया था।
बता दें कि सीयर ब्लाक में दो बार सपा का कब्जा रहा, लेकिन इस बार सपा ब्लॉक चुनाव के लिए मैदान में नहीं उतरी।ब्लॉक चुनाव तुर्तीपार के पूर्व प्रधान आलोक सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े आनंद सिंह की पत्नी अर्चना सिंह के बीच हुआ। और फिर आलोक सिंह ने अर्चना सिंह को हरा दिया। वहीं 12 मतों से ब्लॉक चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्चना सिंह का कहना है कि प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया।
कौन हैं अलोक सिंह? बलिया सहित पूरे पूर्वांचल के लिए आलोक सिंह कोई नया चेहरा नहीं हैं। पिछले कई सालों से सक्रीय राजनीति में हैं। साथ ही एक मशहूर भोजपुरी प्रोड्यूसर होने के साथ ही एक अच्छे किसान भी हैं। जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान खेती की। एक आम किसान की तरह खेती करना उन्हें जनता से जोड़ता है। और यही कारण है कि भाजपा से बगावत करने के बाद भी उन्होंने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता। अलोक सिंह जैविक खेती को भी बढ़ावा दे रहे
हैं। और अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं। अब ब्लॉक प्रमुख बन जाने से जनता का उन पर विश्वास और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में देखना होगा कि आलोक सिंह जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं। क्षेत्र की समस्याएं कैसे दूर करते हैं और विकास की नई इबारत लिखने में कामयाब होते हैं या नहीं ?
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…