Categories: बलिया

बलिया- सोहांव ब्लॉक में लगातार चौथी बार सपा का कब्ज़ा, भाजपा के धुरंधर भी नहीं हरा सके

बलिया। उत्तरप्रदेश में भले ही बीजेपी की सरकार हो लेकिन बलिया के सोहांव ब्लॉक में समाजवादी पार्टी का वर्चस्व बरकरार है। जहां एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को शिकस्त दी है। सोहांव ब्लाक की जिम्मेदारी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार भाग्यमनी यादव को सौंप दी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी उमेश प्रताप सिंह को हराया। सपा के वरिष्ठ नेता वंशीधर यादव की पत्नी भाग्यमनी ही 5 साल और सोहांव का भाग्य लिखेंगी।गौरतलब है कि वंशीधर यादव के कंधे पर ही पिछले 15 साल से सोहांव ब्लाक प्रमुख की जिम्मेदारी है। सोहांव में परास्त उम्मीदवार उमेश प्रताप सिंह टीडी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह के पिता और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के काफी करीबी माने जाते हैं। भाजपा के कई धुरंधर नेताओं के मैदान में उतरने के बावजूद भी उमेश प्रताप समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को नहीं हरा पाए। जिससे साफ जाहिर होता है कि सोहांव ब्लॉक में जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी पर है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 day ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago