बलिया- ब्लॉक चुनाव के नतीजे घोषित, जानिए किस ब्लॉक में किस पार्टी का प्रत्याशी जीता

बलिया। जिले के 17 ब्लॉकों पर शनिवार को चुनाव संपन्न हुआ। सोहांव और बेलहरी ब्लॉक पर सपा और भाजपा के बीच जबर्दस्त मुकाबला रहा। हालांकि दोनों ब्लॉकों पर चुनाव के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिलों के सभी ब्लॉक पर नजर डाले तो भाजपा ने 8 ब्लॉकों पर चुनाव जीता।

जबकि सपा समर्थित प्रत्याशियों ने 5 ब्लाकों पर जीत का परचम लहराया। और बसपा के सिर्फ एक ही प्रत्याशी ने जीत हासिल की। बल्कि तीन प्रत्याशी निर्दलीय जीते हैं। भाजपा ब्लॉक प्रमुख – हनुमानगंज से उषा देवी, गड़वार से अतुल सिंह, नवानगर से केशव प्रसाद चौधरी, मुरली छपरा से कन्हैया सिंह, बैरिया से मधु सिंह, मनियर से सपना सोनी, बेरूआरबारी से भोला सिंह, नगरा से अंजू सिंह समाजवादी पार्टी ब्लाक प्रमुख- सोहांव से भाग्यमनी यादव पत्नी वंशीधर

यादव, बेलहरी से शशांक तिवारी, पंदह से राघवेंद्र प्रताप यादव, चिलकहर से आदित्य गर्ग, दुबहड़ से रीता सिंह रसड़ा ब्लाक से बसपा के प्रभाकर राम चुनाव जीते हैं। वहीँ बात करें निर्दलीय प्रत्याशी की तो सीयर ब्लॉक से आलोक सिंह, बांसडीह से सुशीला वर्मा, रेवती से वीरबहादुर राजभर ने चुनाव जीता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago