Categories: featured

बलिया के ब्लॉक प्रमुख चुनावों के रिजल्ट जारी, यहां देखिए किस ब्लॉक पर कौन जीता

बलिया।  प्रदेश में सबसे चर्चित बलिया में हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। बलिया के कुल 17 क्षेत्र पंचायत में से 08 निर्विरोध चुने गए हैं। बाकी 9 ब्लॉकों में हुए चुनाव के परिणाम आ गए हैं। इनमें सपा ने दो सीटों पर कब्जा जमाया है। इनमें सोहांव से सपा की भागमनी देवी और बेलहरी से सपा के शशांक शेखर तिवारी ने जीत हासिल की है। भाजपा की बात करें तो भाजपा ने 3 सीटों पर अपना परचम लहराया है।

नगरा से भाजपा की अंजू देवी, मनियर से भाजपा की सपना सोनी, हनुमानगंज से भाजपा की उषा देवी ने जीत हासिल की है। वहीं बसपा ने रसड़ा में अपना वजूद बरकरार रखा। यहां से बहुजन समाज पार्टी के प्रभाकर राम ने सीट अपने नाम की। बांसडीह से निर्दलीय की सुशीला देवी जीती तो वहीं रेवती से सुभासपा के वीरबहादुर राजभर जीते। सियर ब्लॉक से आलोक सिंह ने जीत हासिल की। भाजपा के बाग़ी आलोक सिंह की पत्नी ने 12 वोटों से चुनाव जीता है, उन्होंने भाजपा के उमीदवार को हराया है। रेवती ब्लाक में सपा समर्थित उम्मीदवार वीर बहादुर राजभर ने 13 मतों से जीत लिया।

बलिया ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा-सपा ने ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश की। तमाम तरह के हथकंडे अपनाएं। चुनाव के दौरान मतदान स्थल पर विवाद की स्थिति भी बनी लेकिन पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा के चलते स्थिति सामान्य रहीं। वहीं चुनाव से पहले प्रत्याशियों के अपहरण की खबरें भी आई। कुल मिलाकर बलिया का ब्लॉक प्रमुख चुनाव सुर्खियों में रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago