Categories: बलिया

बलिया के विकास को लगेंगे पंख, शासन ने जारी की 4.57 करोड़ की धनराशि

बलिया को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए शासन ने 4.57 करोड़ की धनराशि दी है। इस धनराशि से बलिया को संवारा जाएगा। विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। खासतौर पर यह राशि सड़क, इंटरलाकिंग, सीसी रोड आदि में खर्च की जाएगी।

पूर्वांचल विकास निधि के जिला अंश रूप में मिली इस रकम से बलिया का विकास होगा। बजट मिलने के बाद जिले के विधायकों एवं एलएलसी से नए विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव लिया जाएगा। जनपद के कुल सात विधानसभाओं के विधयाक और एक एमएलसी की ओर से विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया जाएगा। जिले के सातों विधायकों और एक एमएलसी को विकास कार्यों का प्रस्ताव देना है।

वहीं आपको बता दें कि शासन ने पूर्वांचल विकास निधि का जिला अंश रिलीज कर दिया है। इस फंड से विभिन्न विकास कार्यों को सजीव रुप दिया जाएगा। साथ ही शासन ने कहा कि पूर्वांचल विकास निधि से पहले की कोई योजना अधूरी है तो पहले उसके लिए धन दिया जाए। नई योजनाओं को बाद में स्वीकृत किया जाए। ऐसी योजनाएं जो एक वर्ष में पूरी हो जाएं उसे प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में ही दो वर्ष में पूरी होने वाली योजना को लेने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago