बलिया: बैरिया से सेना के पूर्व अफसर को मैदान में उतार सकती है जदयू, BJP से हो सकता है गठबंधन!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल समीकरण साधने में लग गए हैं। बलिया में भी सियासी सरगर्मीयां बढ़ने लगी हैं। बिहार की सत्तरूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने भी उत्तर प्रदेश चुनाव में उतरने का मन बना लिया है। चर्चा है कि जदयू बिहार की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। जदयू बलिया के बैरिया विधानसभा सीट से मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय को अपना प्रत्याशी घोषित करने का मन बना चुकी है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनुप पटेल ने बैरिया से मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर संकेत दे चुके हैं। हालांकि अब तक इसे लेकर औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि अगर उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा और जदयू एक साथ आते हैं और बैरिया की सीट जदयू के खाते में आती है तो मेजर रमेश उपाध्याय ही चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा के सुरेंद्र सिंह विधायक हैं। सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने विवादित और उटपटांग बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

कौन हैं रमेश चंद्र उपाध्याय? मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं। बीते साल 2020 में रमेश चंद्र उपाध्याय जदयू में शामिल हुए थे। 2019 लोकसभा चुनाव में रमेश चंद्र उपाध्याय ने बलिया से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2012 में भी रमेश चंद्र उपाध्याय हिंदू महासभा की टिकट पर बैरिया सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago