Categories: बलिया

कोरोना में मृत आत्माओं की शांति के लिए किया गया सामूहिक हवन व शांतिपाठ का आयोजन

बलियाः पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ने तबाही मचा दी। इस महामारी ने अपने आगोश में कई लोगों की जिंदगी समा ली। कोरोनाकाल में कई लोगों की जान चली गई, हालात इतने बिगड़े कि कुछ का अंतिम संस्कार तक बमुश्किल हो पाया। कई मृतकों का अस्थि विसर्जन तक न हो पाया।

ऐसे में इन मृत आत्माओं की शांति के लिए अब सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत पूर गाँव मे बुधवार को महावीर आखड़ा में ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान के तरफ से सामुहिक हवन एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय गांव सहित आसपास के गांवो के सैकड़ो लोगो ने भाग लिया और कोरोना से असमय मृतात्माओं के हवन में आहुति दी।साथ सभी लोगो के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर गतात्माओं की शांति एवं देश तथा विश्वकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद विप्रजनों,साधुओं व उपस्थित लोगों को भोजन भी कराया गया। हवन एवं शांति पाठ पं रविशंकर चौबे एवं शुभम तिवारी,अंकित तिवारी के द्वारा सम्पन्न कराया गया।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार पूरा कार्यक्रम किया गया। सनातन धर्म में यह मान्यता है कि क्वार मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाले पितृ पक्ष में सनातन धर्मी दिवंगत हो चुके अपने पुरखो का श्राद्ध कर्म करके उनकी आत्मा को शांति एवं उनके मोक्ष के उपाय करते हैं। ऐसे में ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान की तरफ से यह पुण्य काम किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह बबलू , वीपी तिवारी ,अतुल सिंह,तरुण सिंह ,अभिषेक सिंह , नन्दू सिंह, चंदन सिंह,गुलाब रोशनदास जी संतोष सेठ ,मुगलेआजम, पवन सिंह, मनु सिंह ,गुड्डू तिवारी , रामबहादुर सिंह इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago