Categories: बलिया

बलिया- गुहार लगाने के बाद भी नहीं हुई सड़क की मरम्मत, युवाओं ने चंदा जुटाकर कराया सुधार कार्य

स्थानीय कस्बे का चर्चित सेनानी पथ मार्ग अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। यह मार्ग इतनी जर्जर हालत में है कि पैदल चलना तक दूभर है। जगह जगह गड्डों से पटे इस मार्ग की मरम्मत की मांग कई बार की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद अब स्थानीय रहवासी खुद मार्ग की बदहाली को दूर करने आगे आए हैं।

सेनानी पथ मार्ग कस्बे को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। मुख्य सड़क के निर्माण के वक्त ठेकेदार द्वारा स्लोपिंग न बनाने के कारण प्राय: मुख्य मार्ग पर वाहन चढ़ाते समय चोटिल हो जा रहे थे। कस्बे के युवकों ने मंगलवार को इसके लिए चंदा जुटाया और सीमेंट से सड़क की स्लोपिंग करा दी और मार्ग को दुरुस्त किया। अब राहगीरों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

युवकों ने कहा कि इस मार्ग पर सेनानी जगरनाथ पांडे, विश्वनाथ पांडे, बद्री पांडे, चंद्रशेखर सिंह, बेचू पांडे आदि सेनानियों का घर है। उन्हीं की याद में इसका नाम सेनानी पथ रखा गया था। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग की अनदेखी अनुचित है। मरम्मत कार्य में भोला ओझा, चंदन सिंह, रवि उपाध्याय, रितिक निषाद, सुनील, जितेंद्र, सुरेंद्र, श्रवण, अखिलेश, अनिल, गुड्डू, जितेन्द्र, सतेंद्र, चंदन, नीरज का सहयोग रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago