Categories: बलिया

बलिया – मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम ने दी मतगणना स्थलों की जानकारी

बलिया। निकाय चुनाव के नतीजों का दिन नजदीक आ गया है। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। 13 मई को होने वाली मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मतगणना स्थलों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के तहत नगरपालिका परिषद, बलिया की मतगणना मंडी समिति तिखमपुर के सीमेंटेड शेड संख्या 01 में, नगर पंचायत चितबड़ागांव की मतगणना मंडी समिति तिखमपुर के सीमेंटेड शेड संख्या-2 (उत्तरी) में और नगर पंचायत रतसर कलां की मतगणना मंडी समिति तिखमपुर के सीमेंटेड शेड संख्या-2 (दक्षिणी) में होगी।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद रसड़ा की मतगणना रसड़ा तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में और नगर पंचायत नगरा की मतगणना रसड़ा तहसील परिसर के सभाकक्ष (प्रथम तल पर) में होगी। नगर पंचायत सिकंदरपुर की मतगणना जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर और नगर पंचायत बेल्थरा रोड की मतगणना जीएमएएम इंटर कॉलेज बिल्थरा रोड में होगी।

बाँसडीह तहसील क्षेत्र के तहत आने वाली नगर पंचायत बाँसडीह की मतगणना बाँसडीह इंटर कॉलेज मुख्य हॉल में, नपं सहतवार की मतगणना बाँसडीह इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या-5 के सामने गैलरी में, नपं रेवती की मतगणना बाँसडीह इंटर कॉलेज अध्यापक गण कक्ष के सामने गैलरी में और नगर पंचायत, मनियर की मतगणना बाँसडीह इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या-7 के सामने गैलरी में होगी। नपं बैरिया की मतगणना बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज, बैरिया में होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago