Categories: बलिया

बलिया में पहली बार 14 मई को पीसीएस की परीक्षा, तैयारियों को लेकर को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

बलिया में पहली बार 14 मई को होने वाली पीसीएस परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बता दें जनपद के 21 केन्द्रों में परीक्षा 2 शिफ्ट में सुबह 09.30 से 11.30 तक और दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक परीक्षा होगी।

शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष बलिया में कंट्रोल रूम बनाया है, जो 14 मई को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कियाशील रहेगा। कन्ट्रोल रूम में नियुक्ति अधिकारियो में शैलेन्द्र चौधरी डिप्टी कलेक्टर, अशोक कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट, बलिया रहेंगे। कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 05498-225808,05498-222419 और
05498-220857,05498-220235 पर कॉल कर सकते हैं।

इधर बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा बहुत ही अहम है क्योंकि जनपद में पहली बार हो रही है। कक्षों को इस प्रकार बांटना है कि एक कक्षा में 24 विद्यार्थी बैठ सकें। सभी कमरों में CCTV कैमरों की व्यवस्था होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी लगाकर सभी कक्षों की सफाई कर ली जाए। आयोग के निर्देशों का परीक्षा के दौरान पालन हो। पेपर भेजने का काम अति महत्वपूर्ण है। सभी स्टैटिक और केंद्र प्रबंधक 7 बजे तक केंद्र पहुंच जाएं। प्रश्नपत्र खोलते और ओएमआर शीट बांटते समय विशेष सावधानी बरतनी है। जब तक ओएमआर शीट जमा न हो जाए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जाने देना है।

लोक सेवा आयोग से आए वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि यदि बलिया में परीक्षा सकुशल संपन्न होती है। तो आगे भी बलिया को इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा के समय यदि आपका कोई भी संबंधी परीक्षा दे रहा हो तो पहले ही बता दें जिससे कि आपका परीक्षा केंद्र बदला जा सके। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की सख्त मनाई है। परीक्षा केंद्र पर दो महिला और दो पुरुष कांस्टेबल लगाए जाएंगे।

परीक्षा में 40% से अधिक विकलांग अभ्यर्थियों के लिए सूत लेखन की व्यवस्था होगी। विकलांग व्यक्ति को 40 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सुत लेखक विकलांग विद्यार्थी को लेकर आएगा। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने कहा कि इस परीक्षा में मानक के अनुसार 3 गुना अधिक फोर्स लगाई है। संबंधित थाने का नंबर अपने पास रखने को कहा। इस अवसर पर सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र प्रबंधक उपस्थित रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago