Categories: बलिया

बलिया- CBSE 10th Result 2023: आर के मिशन स्कूल में 10वीं का परिणाम रहा 100 प्रतिशत

बलिया। सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं और 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। बलिया के आर के मिशन स्कूल में सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 100% रहा। उत्तम परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा। परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम लग्न को प्रमाणित करता है।

बता दें सत्यम सिंह 94% अंक के साथ पहले, शुभम यादव 93.2% अंक के साथ दूसरे और आदर्श सिंह 93% अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। पलक यादव 92.4%, दिव्यांशी मिश्रा 92.2%, पायल सिंह 92%, राजीव रंजन सिंह 90%, शशांक सिंह 90%, अन्नमय दीप 90%, नंदिनी गुप्ता 90%,लक्ष्यराज 90%, पुष्कर उपाध्याय 87.5%, वरदान नारायण चतुर्वेदी 87.4%, अमन राय 87.2%, रोहित पांडेय 84.6%, प्रेरणा पांडेय 86% अंक हासिल कर सफल हुए। बता दें 2 छात्रा पायल सिंह और नंदिनी गुप्ता ने विज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।

वहीं परीक्षा परिणाम का श्रेय छात्र छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं के उत्तम शिक्षा प्रणाली को दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बताया और परीक्षा परिणाम को विद्यार्थियों के कठोर क्रम उत्तम शिक्षण प्रणाली का प्रतिफल बताया। स्कूल प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके कुशल भविष्य की कामना की, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लगातार परिश्रम स्वाध्याय विद्यार्थी की सफलता का एकमात्र कसौटी है।

आरके मिशन स्कूल बलिया का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भाग उत्तम है। उत्तम गुणवत्तापूर्ण उत्तम संसाधनों की उपलब्धता की मदद से स्कूल शिक्षार्थियों को क्रमिक विकास की ओर उन्मुख कर रहा है।इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिका उपलब्ध रहें।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago