Categories: बलिया

बलिया में 3 साल की मासूम से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के निर्देश में अपराधियों के विरुद्ध चला जा रहे अभियान के क्रम में बांसडीह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने बालिका की हत्या के मामले में 1 आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 1 अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
बता दें कि 08 मई 2023 को थाना बांसडीह अन्तर्गत वादी द्वारा अपनी पुत्री के गुमशुदा होने की लिखित सूचना दी गयी। इस संबंध में 09 मई को वादी के घर के पास से गुमशुदा बच्ची का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल बांसडीह पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में टीमों का गठन कर जल्द से जल्द घटना का अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह और अपराध थाना कोतवाली संजय शुक्ला की टीम ने अभियुक्त उमेश कुमार को बड़सरी के पास स्थित मुन्ना सिंह के बंदशुदा भट्टे के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेते हुए इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया ।
पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.05.2023 को गांव के बगल एक भट्टे के पास से बच्ची को बिस्किट का लालच देकर उसे स्वामीनाथ की झोपड़ी पर ले गया जहां शोर करने पर बच्ची का मुँह व गला दबा कर उसकी हत्या कर भोर के समय में शव को बच्ची के घर के पास ले जाकर लिटा दिया था। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह थाना बासंडीह जनपद, निरीक्षक अपराध संजय कुमार शुक्ला थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह थाना बांसडीह बलिया का योगदान रहा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago