बलिया के सतीशचंद्र कॉलेज के तीन छात्रों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जानकारी सामने आई है कि मामले में दूसरी पक्ष ने भी चीफ प्रॉक्टर पर केस दर्ज कराया है।
बता दें कि सतीश चंद्र कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर अवनीश चंद्र पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने अविनाश सिंह नंदन, संटू कुशवाहा, विशाल पाठक पर केस दर्ज किया है। अवनीश चंद्र ने आरोप लगाए हैं कि तीनों छात्र नेताओं ने शिक्षकों के साथ अभ्रदता की, कॉलेज में तोड़फोड़ की।
तीनों कॉलेज के छात्र नहीं है न ही छात्र नेता हैं। ये कॉलेज के एक गुट से झगड़ा होने पर 302 व 307 के मामलों में वांछित हैं। इनके भय की वजह से कोई भी शिक्षक व कर्मचारी बोलने से डरते हैं। 25 नवम्बर को कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को जबरदस्ती कक्षाओं से बाहर निकाल दिया तथा विरोध करने पर कॉलेज के फर्नीचर व दरवाजों को तोड़ा गया। वहीं इस प्रकरण में छात्रनेताओं की तरफ से भी अवनीश चंद्र पांडेय के ऊपर केस दर्ज करवाया गया है।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…