बलिया के भरौली बसन्तपुर विद्युत उपकेंद्र के फीडर का 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से हादसा हो गया। हाईवोल्टेज तार मुन्ना राम के छत पर टूट कर गिर गया। इससे पूरे घर में करंट फैल गया। करंट फैलने से घर में रखे कपड़े और रजाई जल गए।
राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों को घरवालों ने तार जोड़ने से मना कर दिया। घरवालों का कहना है कि तार को छत के उपर से हटा दिया जाए। इधर तार टूटने से भरौली फीडर के अनेक गांवों बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है।
वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि मुन्ना राम ने तार के नीचे जमीन खरीद कर घर बना लिया है। यहां तक कि पोल भी दीवार के बीच में आ गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हादसा हुआ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…