बलिया- निकाय चुनाव के लिए दावेदारों ने की तैयारियां तेज, आरक्षण के बाद नामों पर लगेगी मुहर

बलिया- नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन अभी तक आरक्षण पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। वार्ड से लेकर अध्यक्ष पद पर आरक्षण का निर्धारण नहीं हो सकता है।

बता दें कि जिले में दो नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों में कुल 12 चेयरमैन पदों के लिए चुनाव होने है। बलिया व रसड़ा नगरपालिका में चुनाव होने हैं। इसके अलावा बैरिया, सिकंदरपुर, बांसडीह, मनियर, रेवती, सहतवार, बेल्थरारोड, रतसड़ कला, चितबड़ागांव व नगरा नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। हर जगह अध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन से ज्यादा दावेदार हैं।

हालांकि अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुआ, आरक्षण का निर्धारण होना भी बाकी है। इसके लिए रैपिड सर्वे हो चुका है और प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं चुनाव से पहले दावेदार अपनी ताकत दिखाने में जुट गए हैं। हर पंचायत और वार्ड में 5 से 6 दावेदार प्रचार में जुट गए हैं। घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं। जिले में तकरीबन सभी पार्टियों का सर्वे भी पूरा हो चुका है। वहीं जिले के एक भाजपा नेता ने नाम न छापने के शर्त पर बताया की नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू की हुई है सर्वे रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेज दिया जाएगा। आरक्षण के बाद ही नामों पर फैसला किया जाएगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago