Categories: बलिया

बलियाः 15 लाख से ज्यादा गबन के मामले में तीन कर्मी निलंबित

बलिया के बांसडीह ब्लॉक में 15 लाख से ज्यादा गबन के मामले में आरोपी तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शासकीय धन का गलत तरीके से आहरण करने के मामले में 2 दिन पहले पूर्व प्रमुख समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में सहायक जिला पंचायत अधिकारी श्रवन कुमार सिंह के द्वारा स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत बांसडीह में गलत तरीके से 15 लाख 77 हजार पांच सौ रुपए का गबन 2017 से 2021 के बीच तत्कालीन ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार सिंह एव सप्लायर फर्म के मालिक रंजय कुमार सिंह ने किया है।शिकायत के बाद जिला विकास अधिकारी और सहायक अभियंता जिला ग्राम विकास अभिकरण के द्वारा इस मामले की जांच की गई। जहां अब डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने कार्यों के प्रभारी ग्राम पंचायत अधिकारी विजय शंकर, ग्राम विकास अधिकारी सौरभ गुप्ता व ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रशेखर भारती को बुधवार की देर शाम निलंबित कर दिया। चंद्रशेखर भारती को विकासखंड मनियर से सम्बद्ध करते हुए इसकी जांच मनियर ब्लॉक के एडीओ को दी गई है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago