Categories: बलिया

बलिया- डीएम रवीन्द्र कुमार की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग का शुभारंभ, 4 किसानों के खेत से काटी फसल

बलिया। सदर तहसील क्षेत्र के जीराबस्ती गांव में डीएम रवीन्द्र कुमार की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग का शुभारंभ हुआ। 4 किसानों के खेत से गेहूं की क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता की जांच की गई। बता दें रैण्डम आधार पर जीराबस्ती में 4 किसानों के खेत का चयन हुआ था।

10 मीटर के समबाहु त्रिभुज के आकार में घेरा बनाकर फसल की कटिंग करायी गयी और मढ़ाई कर उत्पादकता देखी गयी। रैण्डम आधार पर चयनित 4 किसानों के खेत से 9.165 किग्रा, 13.680 किग्रा, 7.610 किग्रा और 12.970 किग्रा गेहूं निकला। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसी के जरिए फसल के उत्पादन और उत्पादकता का सही आकलन किया जाता है।

साथ ही कहा कि इस कार्य में कानूनगो-लेखपाल पूरी गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित कराएंगे। इस अवसर पर सांख्यिकी अधिकारी शोभनाथ, नायब तहसीलदार शैलेश यादव व संत विजय सिंह, लेखपाल विनय दूबे, कानूनगो तारकेश्वर सिंह व वहां के स्थानीय किसान मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago