Categories: featured

बलिया: गंगा किनारे फिर मिले तीन शव, इलाके में हड़कंप, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

बलिया: कोरोनाकाल का वह खौफनाक दौर सभी को याद होगा जब गंगा के किनारे लाशों से पट गए हैं। सैंकड़ों की संख्या में शव गंगा में मिले थे। आज महीनों बाद गंगा के घाट पर तीन शव फिर देखने को मिले हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो वायरल होने से इलाके में एक बार फिर हड़कंप मच गया है

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर पुलिस फोर्स भेज दी। उधर शवों की पहचान के लिए बिहार पुलिस से भी संपर्क साधने का काम किया जा रहा है। जल प्रवाह की वजह से बह कर गंगा घाट पर शव पहुचने की संभावना जताई जा रही है। शवों की अभी भी पहचान नही हो सकी है। शवों के बिहार के बक्सर से बहकर आने की संभावना बतायी जा रही है। शवों की पहचान करायी जा रही है शव किसके और कहा से है। शवों की पहचान न हो पाने पर पुलिस उनका दाह संस्कार कराएगी। वही कुछ शवों की पहचान के उपरांत चौकी इंचार्ज कोरंटाडीह धर्मेंद्र कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए लकड़ी की व्यवस्था की और उनका सम्मानपूर्वक तरीके से  उनका का अंतिम संस्कार कराया।

बता दे कि कोरोनाकाल में इसी गंगा के किनारे सैंकड़ों शव मिले थे। पूरे हिंदुस्तान ने देखा था जब गंगा शवों में मैली हुई थी। काफी हल्ला मचा था। बलिया में शवों के मिलने के मामले में ट्वीट करने पर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को भी दुबहड़ पुलिस ने नोटिस थमा दिया था। नरही थाना के कोरंटाडीह पुलिस चौकी क्षेत्र में जादुपुर सरयां गंगा घाट पर तीन शवों को कुत्ते द्वारा नोचने की वीडियो वायरल हो रही थी। आज फिर शव मिलने की खबर सामने आई तो जनपदवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई। बेहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सामने आ पाएगा कि आखिर यह शव गंगा किनारे कैसे पहुंचे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago