Categories: बलिया

बलिया: जननायक चंद्रेशेखर विश्वविद्यालय में अब 5 पीजी डिप्लोमा व 4 पीजी डिग्री कोर्स भी होंगे शुरू

बलिया: स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। अब जिले के जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय को चालू वर्ष में अब पांच पीजी डिप्लोमा कोर्स और चार पीजी डिग्री कोर्स भी होंगे। नए कोर्सेस के लिए राज्यपाल से स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

कुलपति ने नए कोर्सेस शुरु होने पर खुशी जताई और उन्होंने कहा कि पर्ल कल्चर, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, योगा एन्ड नेचुरोपैथी, जीएसटी और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी में पीजी डिप्लोमा कोर्स की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा एमएससी एजी हार्टिकल्चर, एमएससी फिशरीज, एमएससी फिजिक्स और एमएससी मैथ के डिग्री कोर्स खोलने की भी अनुमति राज्यपाल द्वारा दी गई है। पीजी डिप्लोमा और पीजी के चार विषयों के अलावा अगले साल से कृषि और विज्ञान के रूप में दो संकाय बढ़ जाएंगे। इसके तहत बीएससी कृषि भी शुरू होने वाला है। इसके लिए भी प्रयास चल रहे हैं। साथ ही पांच वर्षीय एलएलबी, फार्मेसी और नर्सिंग भी शुरू किया जाएगा। इन विषयों को प्रारंभ करने से विवि इस जिले व क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने में सफल हो सकेगा।

कहा कि इससे जिले में रोजगार सृजन और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जननायक चन्द्रशेखर विवि में शैक्षणिक माहौल को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत रोजगारपरक विषयों की पढ़ाई शुरू करने पर जोर है। साथ ही जिले में पर्यटन से जुड़ी अपार संभावनाओं को लेकर भी विवि लगातार क्रियाशील है। कुलपति ने कहा कि विवि परिसर में निर्मित हो रहे भवन के पांच ब्लाक अगले साल जून तक उपलब्ध हो जाएंगे। जिससे परिसर में अध्ययन की सुविधाएं बढ़ जाएंगी। कुलपति ने कहा कि इस विवि को स्थापित करने के लिए बलिया के लोगों आगे आना चाहिए। सब मिलकर इस विवि को ऊंचाई पर ले जाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस में विवि के पीआरओ डा. जैनेन्द्र पाण्डेय, डा. अखिलेश राय और डा. प्रमोद शंकर पांडेय भी थे।

इसके साथ ही प्रेस कांफ्रेस में जानकारी देते हुए कुलपति ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के साथ लगातार वार्ता चल रही है। फिलहाल राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वीसी और जिले के ही निवासी प्रो आरसी श्रीवास्तव के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। इसमें केले का छिलका और अरहर के डंठल के उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेट कोर्स के लिए राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के साथ भी एमओयू हस्ताक्षर किया जा रहा है। इग्नू से भी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए एमओयू की बात चल रही है। इसके लिए दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago