Categories: बलिया

बलिया की इकलौती सरकारी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, CMS का आरोप कंपनी नहीं भेज रही इंजीनियर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सरकारी अस्पताल की एकमात्र अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई है। जिला अस्पताल की इकलौती अल्ट्रासाउंड मशीन बीते एक महीने से खराब चल रही है। हर दिन बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की वजह से जिले के मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड मशीन प्रोब खराब हो गया है। जिसे बनाने में लगभग सात लाख रुपए का खर्च आ रहा है।

जिले की स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रोब ठीक करने के लिए लखनऊ की साइरिक्स कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। लेकिन अभी तक कंपनी ने अभी तक अल्ट्रासाउंड मशीन के प्रोब की आपूर्ति नहीं की गई है। मशीन लगभग एक महीने से खराब पड़ी है। मशीन खराब होने की वजह से जिले के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों को बाहर किसी न किसी निजी अस्पताल से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है।बलिया जिला अस्पताल के सीएमएस ने बलिया खबर के साथ बातचीत में कहा कि “हम लगातार साइरिक्स कंपनी से मशीन ठीक करने के लिए कह रहे हैं। लेकिन कंपनी टालमटोल कर रही है। लेकिन आज हमने कंपनी से कहा है कि अगर जल्द से जल्द मशीन ठीक नहीं किया गया तो हम मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।” उन्होंने बताया कि मशीन को बनाने में लगभग सात लाख रुपए का खर्च है।

सीएमएस ने कहा कि “जिला अस्पताल में जो मरीज आ रहे हैं और उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत है तो उसका सीटी स्कैन कराया जाता है। लेकिन कुछ लोगों को बाहर भेज दिया जाता है। वैसे कंपनी ने इंजीनियर भेजने की बात कही है। हो सकता है कि जल्दी ही मशीन बन जाए।”बलिया जिले की आबादी लगभग 32 लाख से अधिक है। 32 लाख से ज्यादा आबादी वाला बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था सिर्फ एक अल्ट्रासाउंड मशीन के भरोसे चल रही है। और अब वो इकलौती मशीन भी खराब हो चुकी है। जिला अस्पताल के अधिकारी मशीन बनाने वाली कंपनी पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर पूरे जिले के लिए केवल एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन क्यों है?

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago