Categories: बलिया

बलिया- जिला बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी हर मोर्चे पर तैयारी कर रही है। सभी वर्गों को साधने में बीजेपी लगी हुई है। जिले से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। जहां अब बीजेपी ने बलिया जिले में अल्पसंख्यक मोर्च के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, महामंत्री के साथ ही सदस्यों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। हालांकि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। अब सभी पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। सबका साथ, सबका विकास नारे के साथ सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी- जावेद अमर खां को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आमीर रईस, सरदार सुरेंद्र, मोहम्मद आरिफ,फिरोज खातुन, रेयाज अहमद, इमरान खान को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा औबेदुर्हमान और मोमिन अहमद को जिला महामंत्री बनाया गया है।साथ ही शमशेर खां, मोहम्मद असलम, अफताब आलम, नाजिम आलम, शकील आलम, मेराज अहमद अंसारी जिला मंत्री बनाया गया है। जमालूद्दीन खां को जिला कोषा अध्यक्ष का पद दिया गया है। सेराजुद्दीन कुरैशी को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। मेसम अब्बास जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। चांद आलम को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मोहम्मद मुख्तार अंसारी को जिला शोध प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा जिला कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा भी की गई है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने की बात कही है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जावेद अमर खां ने पार्टी को धन्यवाद दिया। वहीं सभी पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है और भरोसा जताया है उस पर खरा उतरेंगे। हालांकि अब देखना होगा कि बीजेपी ने जो नए पदाधिकारी की घोषणा उसका लाभ उसे आने वाले समय में कितना मिलता है। और पार्टी को कितनी मजबूती मिलती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago