बलिया में नहीं रुक रही चोरी की वारदात, अब शातिर चोरों ने पूरे घर को खंगाल

जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरपुर में चोरों ने एक के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर लाखों रूपयें नकदी, आभूषण व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी गृहस्वामी को शुक्रवार को सुबह हुई। उन्होंने तुरंत की इसकी सूचना यूपी100 को दी। पुसिल ने मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने कहा कि लिखित तहरीर मिल गयी है। चोरों के खिलाफ जल्दी ही कार्रवाई होगी। वहीं चोरी की इस वारदात के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात हरपुर निवासी विजय शंकर वर्मा पुत्र स्व सूर्यदेव वर्मा का परिवार गर्मी से परेशान होकर छत पर सो रहे थे। परिजनों को सोता देख चोरों ने आधी रात मकान के पीछे के रास्ते का सहारा लेकर छत पर से आंगन में उतर कर दो कमरों में रखे सोने का आभूषण मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमका, तीन जोड़ी कान की बाली, तीन जोड़ी मांगटिका, दो पीस चाँदी का हाथ पंजा, तीन जोड़ी पायल, चार जोड़ी तथा लड़के का आईटीआई दाखिला के लिये रखा बीस हजार नगद, फुल का वर्तन सहित घर के अन्य कीमती सामानों को खंगाल डाला।

चोरी की जानकारी तब हुई जब विजय शंकर वर्मा सुबह नींद खुलते ही नीचे आया तो देखा कि कमरे का दरवाजे खुला है और सभी समान बिखरी हुईं। यह देख पूरा परिवार के होश उड़ गये। परिवार की महिलाएं रोना चिल्लाने लगी । रोने की अवाज सून कर परिवार के वह आसपास के लोग इक्टठा हो गये।
कमरे का बक्से वह अटैची टुट्टा कमरे में बिखरी समान देख कर यूपी100 को सूचना दिया। सूचना पाते ही घटना स्थल पहुँच कर मौके का निरीक्षण कर स्थानीय थाने को सूचना दी। थानाध्यक्ष शमीम अली सिद्विकी, एसआई मन्तोष कुमार हमराही के साथ घटना स्थल का मौके जायजा लिया और जल्द से जल्द चोरी का पर्दाफास करने को का भरोसा जताया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago