मामूली विवाद में गर्दन पर किया धारदार हथियार से हमला, दो गिरफ्तार ​

बलिया।
जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर नईबस्ती में मामूली ​विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के उपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे उनके गर्दन पर प्रहार कर उसे गंभीर से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के दो लोगों को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चाँदपुर नई बस्ती में बरसात के पानी बहने को लेकर बुधवार को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे चन्द्रदेव से गाँव के ही बीरबहादुर से विवाद हो गया। देखते देखते ही विवाद हाथापाई होते होते एक पक्ष से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के उपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे वह जमीन पर गिरकर वहीं छटपटाने लगा। यह देख परिजनों ने तुंरत उसे बांसडीह अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने एक पक्ष के दोनों लोगों को थाने ले आये। जहां से संंबंधित धाराओं में न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago