बलिया- सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में प्रिंसिपल सस्पेंड

बलिया। आईटी एक्ट के नियमों के विपरित सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्रावि अख्तियारपुर पर तैनात प्रधानाध्यापक करना यादव को बीएसए संतोष कुमार राय ने सस्पेंड कर दिया है।

इन पर विद्यालय में पठन-पाठन से विरत होकर नियम विरूद्ध तरीके से सोशल मीडिया पर विद्यालय के नाम से आईडी खोलकर टिप्पणी करने, अध्यापक आचरण सेवा नियमावली व आईटी एक्ट का उल्लंघन करने, शैक्षणिक कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के साथ ही अपने मूल कर्तव्यों के प्रति स्वेछाचारिता का आचरण करने का आरोप है।

बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय को पूरे प्रकरण की जांच कर 15 दिन में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में करन यादव ब्लाक संसाधन केन्द्र गड़वार से संबद्ध रहेंगे। बीएसए ने बताया कि निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago