Categories: बलिया

बलिया- अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह के खिलाफ होगी जांच, सभासदों ने लगाए गंभीर आरोप

बलिया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह के खिलाफ अब जांच बैठ गई है। सभासद अमित कुमार दुबे समेत सभी सभासदों की शिकायत पर अपर आयुक्त आजमगढ़ मण्डल ने बलिया नगर निकाय के प्रभारी अधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल नगर पालिका परिषद बलिया के कुछ सभासदों ने शिकायती पत्र अपर आयुक्त को दिया था। जिसमें बताया गया था कि एसपी सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया ने बोर्ड की बैठक में किसी भी प्रस्ताव के पास न होने पर भी गलत तरीके से जिलाधिकारी बलिया को प्रस्ताव पास होने का प्रमाण पत्र दिया है।

शिकायती प्रार्थना पत्र में इसके अतिरिक्त भी उल्लेख किया गया है। शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त ने शिकायती प्रार्थना पत्र संलग्न करते हुए प्रकरण की जांच करके न्यायोचित कार्रवाई कराने को कहा है। अब जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago