पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं CM योगी, DM ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अक्टूबर को बलिया आ सकते हैं। वह यहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सीएम योगी के बलिया में आने की खबर के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। शनिवार की दोपहर डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरण नैयर दल बल के साथ चंद्रशेखर उद्यान पहुंचकर मूर्ति स्थल को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लेकर पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया।

सीएम योगी के आगमन को लेकर अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। डीएम ने सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम के आगमन को लेकर चंद्रशेखर उद्यान में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर, अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

चंद्रशेखर उद्यान में साफ-सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। नगरपालिका की पूरी टीम सफाई कार्य में जुटी हुई है। वहीं चंद्रशेखर उद्यान से जुड़े मनोज सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि तेजा सिंह, जितेंद्र सिंह, विशाल सिंह आदि ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये। सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल की सजावट भी की जा रही है।

जेपी जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं
11 अक्टूबर को जेपी जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह बिहार के लाला टोला आ रहे हैं। इसके एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री आएंगे। जेपी जयंती के अवसर पर भी सीएम योगी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। ऐसे में जो कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर एक दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बलिया कैंप कर कार्यकर्ताओं को लाला टोला चलने के लिए आवाह्न किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago