Categories: बलिया

बलिया जेल में पति से मिलने पहुंची महिला ने पति के साथ खाया जहर!

बलिया में एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला कारागार में पति से मिलने गई पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहोश होने पर जेल प्रशासन ने दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पति की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर्स ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पति सूरज साहनी उम्र 25 से मिलने के लिए उनकी पत्नी नीलम साहनी उम्र 23 निवासी डुमरी थाना बांसडीहरोड बुधवार को जिला जेल पहुंची थी। नियमानुसार दोनों की मुलाकात हुई और दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने बिस्किट खाया, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। और दोनों बेहोश हो गए।दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर्स ने पति सूरज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या कुछ सामने आता है। फिलहाल आत्महत्या की कोशिश का कारण भी पता नहीं चल पाया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 month ago