बलिया में पीएम आवास योजना में लगातार फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब कार्रवाई की गई है। सीयर ब्लॉक के शाहपुर अफगा गांव में आवास का पैसा गबन करने के मामले में कोर्ट ने पूर्व प्रधान और बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष को जेल भेज दिया। आरोपी पूर्व प्रधान आशा कुशवाहा, उनके पति और बीजेपी नेता रणजीत कुशवाहा ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी डाली थी। जिसे खारिज कर दिया।
मामला 2015 का बताया का है। जिन पर कूटरचना के तहत फर्जी नाम पर आवास का लाखों रुपया गबन का आरोप है। गांव के एक ही एक व्यक्ति मुन्ना की लिखित शिकायत पर कोर्ट के निर्देश के तहत उभांव थाना में 2017 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। बीजेपी नेता रणजीत कुशावाहा पार्टी के मंडल अध्यक्ष भी रहे है। मामले में तत्कालीन सचिव और संबंधित एसबीआई बैंक के उपशाखा के प्रबंधक भी आरोपी हैं।
उभांव थाना में तत्कालीन प्रधान आशा कुशवाहा, उनके पति और भाजपा नेता रणजीत कुशवाहा, तत्कालीन सचिव चैथी राम और एसबीआई उपशाखा के प्रबंधक के खिलाफ संबंधित गबन और धांधली की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, सचिव और बैंक प्रबंधक की मिलीभगत से फर्जी नाम से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर सत्र 2012-13 के आवास आवंटन का पैसा आहरण कर गबन किया गया था।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…