Categories: बलिया

बलिया – छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अनशन पर बैठे छात्र नेता

बलिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग लगातार की जा रही है। चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को मथुरा पीजी कॉलेज (रसड़ा) के छात्र नेता दीपक गौतम, अंकित चौधरी और राकेश कुमार ने कॉलेज के बरामदे में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। समर्थन में अन्य छात्र भी बैठे रहे।

अनशन पर बैठे छात्र नेताओं ने बताया कि अनशन की सूचना एक दिन पहले मंगलवार को ही प्राचार्य और एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से दे चुके हैं। इसके पहले भी कई बार प्राचार्य और एसडीएम को ज्ञापन देकर चुनाव कराने की मांग की गई है।

अनशनकारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाएगी, उनका अनशन जारी रहेगा। इस दौरान सरफराज अली, दीपराज सोनी, अमरेश, इमरान अहमद, बादल राठौर, रणधीर, आरजू अहमद, अभिषेक आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago