Categories: रसड़ा

बलिया- सरकारी आवास में घुसकर फार्मासिस्ट की पत्नी व पुत्री पर चाकू से हमला

बलिया डेस्क: जिले में बदमोशों का हौसला इतना बुलंद हो चुका है कि लोग अब अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में तैनात फार्मासिस्ट की पत्नी व पुत्री को एक युवक ने अपने मां और दो बहनों के साथ सोमवार की सुबह उनके घर में घुसकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही आरोपित महिला व एक युवती को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट गुलाब चंद अस्पताल परिसर में ही सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रहते है। सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे फार्मासिस्ट की पत्नी रेणु बाला (45) अपनी पुत्रियों के साथ खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी बीच, सरकारी आवास से कुछ दूरी पर रहने वाला एक युवक अपनी मां और दो बहनों के साथ लाठी डंडे व चाकू के साथ आवास में घुस गया। रेणुबाला जब तक कुछ समझती, उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वो घायल होकर गिर पड़ी।

फार्मासिस्ट की छोटी बेटी ऋतुबाला (16) के शोर मचाने पर उसे भी डंडे व चाकू से घायल करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी युवक के मां व एक बहन को हिरासत में ले लिया, जबकि युवक व एक बहन फरार चल रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी 13 जनवरी 2021 को युवक ने फार्मासिस्ट व उनकी पत्नी के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक को शांतिभंग में चालान कर कोरम पूर्ति कर ली थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अगर पुलिस समय रहते ही इस प्रकरण पर गंभीरता से एक्शन ली होती तो, क्या यह घटना दुबारा होती?

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago