बलिया- लूटकांड का हुआ खुलासा, नौकर ही निकला लुटेरा !

बलिया डेस्क:  मनियर पुलिस ने 25 जनवरी को थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक के नौकर से सरेराह हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। इस वारदात का मास्टर माइंड कोई और नहीं, नौकर ही निकला है। पुलिस ने लूट का एक लाख 66 हजार रुपये नकद, मोटर साइकिल (पल्सर नं. यूपी60 एएम 7314) व एक एन्ड्रायड मोबाइल रेडमी बरामद करने के साथ ही नौकर मनीष यादव पुत्र सत्यदेव यादव (निवासी खादीपुर थाना बांसडीह) व इंद्रजीत यादव उर्फ गोलू पुत्र देवनरायन यादव (निवासी खादीपुर थाना बांसडीह) को गिरफ्तार कर लिया।

25 जनवरी को अख्तर अंसारी (निवासी मुडिय़ारी थाना मनियर) का नौकर बैंक से एक लाख 70 हजार रुपया निकालकर सीएसपी लौट रहा था। रास्ते में लूट हो जाने का मुकदमा अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों के खिलाफ धारा 392 भादवि मनियर थानेे मेंं पंजीकृत कराया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रनि मनियर एवं स्वाट टीम को सफल अनावरण के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीमें धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक सूचनाओं के संकलन में जुटी रही।

क्षेत्राधिकारी बांसडीह के नेतृत्व में प्रनि मनियर के अथक प्रयास से प्रकाश में आया कि वादी मुकदमा अख्तर अंसारी का नौकर मनीष ही घटना का साजिस कर्ता व मुख्य सूत्रधार है। नौकर मनीष द्वारा अपने साथी इंद्रजीत यादव उर्फ गोलू के साथ योजना बद्ध तरीके से पैसा बैंक से निकाल कर पैसे, मोबाइल व बाइक को अपने सहअभियुक्त साथी इंद्रजीत यादव को दे दिया। फिर वादी मुकदमा अख्तर अंसारी को सूचना किया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा पैसा, बाइक व मोबाइल छीन लिया गया है।

उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रनि मनियर मय फोर्स द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर 1.66 लाख नकदी, मोबाइल व बाइक बरामद की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ नागेश उपाध्याय, उनि अरूण कुमार सिंह व प्रभाकर शुक्ल, हेका नागेन्द्र पाण्डेय व विनय कुशवाहा, का. पंकज सिंह व बलराम सिंह शामिल रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago