बलिया -निर्माण कार्य में मिलीं कमियां, ठेकेदार पर भड़के सीडीओ, दिया नोटिस !

बलिया डेस्क : नगर पंचायत सहतवार में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के द्वारा कराए गए कार्य की मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने जांच की। इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण में कई गंभीर कमियां मिलने पर नाराजगी जताई और तत्काल भुगतान रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार नरेंद्र कुमार राय को भी नोटिस जारी कर एक हप्ते के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। जवाब नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई के साथ ब्लैकलिस्टेड करने की चेतावनी दी है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत नपं सहतवार के वार्ड नं 12 में हरिहर बारी के घर से मकसूद आलम के घर तक इण्टरलाकिंग रोड एवं कवर्ड नाली का निर्माण कार्य हो रहा है। इसकी स्वीकृत लम्बाई 182 मीटर एवं लागत 10.63 लाख है।

डूडा के परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद पांडेय, जेई राहुल सिंह व ईओ रामबदन यादव को साथ लेकर सीडीओ श्री जैन अचानक कार्य की जांच करने पहुंच गए। जांच के दौरान पाया कि 75 मीटर, यानी करीब आधा निर्माण कार्य हो चुका है, जिसमें इसमें कई जगह मानक का ख्याल नहीं रखा गया था। इस्टीमेट के अनुसार, नई नाली का निर्माण कराना था, लेकिन पुरानी नाली को ही प्लास्टर कर दिया गया था।

इंजीनियर के अनुसार, खुदाई वाले मद में 3140 रू, पीसीसी मद (नीचे होने वाला प्लास्टर) में 17,700 रू तथा ईंटे के कार्य में करीब 36450 रूपए का कार्य नहीं कराया गया है। इसके अलावा इंटरलॉकिंग कार्य के नीचे डाला जाने वाला मैटेरियल भी मानक के अनुसार नहीं था। इंजीनियरों की मिली रिपोर्ट के बाद सीडीओ ने निर्देश दिया कि जांच के दौरान मिले कार्य को माप पुस्तिका में दर्ज किया जाए और उसके हिसाब से ही भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जांच के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू भी थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago