बलिया डेस्क : बलिया में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब BJP सांसद वीरेंद्र सिंह मस्तऔर BJP विधायक सुरेंद्र सिंह आपस में भिड़ गए. एक सरकारी बैठक में दोनों के समर्थकों के बीच खासी गरमा-गरमी हो गई. बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर तीखे हमले किये और उन्हें ‘भूमाफिया’ करार दिया. वहीँ अब इस मामले पर बलिया कांग्रेस ने जमकर निशाना साधते हुए दोनों को बर्खास्त करने की मांग की है. कांग्रेस ने न्यूज़ पेपर की क्लिपिंग ट्वीट करते हुए कहा कि “मिलिए बलिया के सांसद और विधायक से, जिनका ज़्यादा समय एक दूसरे को नीचा दिखाने में जाता। मौक़ा था बलिया के विकास की रूपरेखा तय करने का लेकिन वहाँ भी ये लोग अपने अहंकार में नज़र आए। योगी जी, दोनों को तुरंत बर्खास्त करें।”
बता दें की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और पार्टी विधायक सुरेन्द्र सिंह में नोकझोंक के बाद दोनों के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई. बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद मस्त ने अधिकारियों से विकास कार्यक्रमों को लेकर ब्यौरा मांगा, तभी भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपनी बात कहने लगे, सांसद ने विधायक को रोका तो बैठक में मौजूद भाजपा सांसद के एक समर्थक ने कुछ टिप्पणी कर दी.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…