बलिया- पूर्व पीएम के गांव के अस्पताल की बदलेगी तस्वीर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे

बलिया। उत्तरप्रदेश की बीजेपी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में स्थित अस्पताल को संवारने जा रही है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। जहां एक और विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू की मांग पर अस्पताल का सर्वे कराया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने इब्राहिमपट्टी में 100 बेड के अस्पताल के लिए सर्वे किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल देखा और बिजली, पानी और स्टाफ की लिस्ट तैयार की। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।

बता दें पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के कोशिश से रचना चक्र के तहत भव्य अस्पताल का निर्माण कराया गया था। इस बाबत विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने सीएम से मुलाकात कर अस्पताल में चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की थी। अब अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सर्वे कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के माध्यम से शासन को प्रेषित की जाएगी। सर्वे के बाद अब लोगों में आस जगी है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का सपना साकार होने वाला है।

बता दें कि इब्राहिमपट्टी में 30 एकड़ में 150 बेड वाला अस्पताल अभी बंद है। अस्पताल का शिलान्यास 1952 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के हाथों हुआ था। 1980 तक निर्माण कार्य पूरा हुआ। उसके बाद 6 माह तक चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया लेकिन बाद में अस्पताल बंद हो गया। साथ ही राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर भी कई सालों से अस्पताल के संचालन की कोशिश कर रहे थे। 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago